नेचुरल तरीकों से टालें मासिक धर्म, यह भी जानें इससे बॉडी पर क्या होगा असर?

नेचुरल तरीकों से टालें मासिक धर्म, यह भी जानें इससे बॉडी पर क्या होगा असर?

सेहतराग टीम

हमारे समाज में कई तरह के नये और पुराने रोग है जिसकी वजह से हम अक्सर परेशान रहते हैं। उन्हीं रोगों में कई ऐसे है जो सिर्फ महिलाओं में होती हैं और कई ऐसे रोग है जिसकी मार सिर्फ पुरुषों को झेलनी पड़ती है। ऐसी ही एक बीमारी है मासिक धर्म, जो सिर्फ महिलाओं में होता है। वैसे यह आम समस्या है जिसका सामना हर महीने महिलाओं को करना होता है। वहीं कई बार ऐसा भी देखने और सुनने को मिलता है जब कई महिलाएं अपने मासिक धर्म को टालना चाहती हैं। ऐसी स्थिति में वह बाजार से कई तरह की दवाइयां लेती है जो कारगर भी साबित होती हैं, लेकिन वहीं दवाइयां कई बार नुकसान भी पहुंचाती हैं। ऐसी स्थिति में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर महिलाएं घरेलू सामानों से कैसे अपने मासिक धर्म को रोकें?

पढ़ें- पीरियड़्स के दौरान वर्कआउट करना होता है फायदेमंद, जानिये एक्सपर्ट की राय

आपको बता दे कि कुछ महिलाएं हैं जो अपने मासिक धर्म को टालने के लिए घरेलू नुस्खों का तरीका अपनाती हैं। जिससे की उनका मासिक धर्म टल जाए। लेकिन हर किसी को इन नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना नहीं आता। हम आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने मासिक धर्म को कुछ दिनों के लिए टाल सकते हैं। 

जिलेटिन 

अगर आप अपने पीरियड्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप जिलेटिन का सहारा ले सकते हैं। आप एक कटोरी पानी में जिलेटिन को घोल लें और उसे तुरंत पी लें। इसका लगातार सेवन कर आप जितनी मर्जी उतने दिन तक पीरियड्स को टालने में कामयाब हो सकती हैं। हालांकि, एक बात हमेशा ध्यान रखनी होगी कि भले ही आप नेचुरल तरीके से पीरियड टाल रही हों, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर से सलाह करके ही इसका इस्तेमाल करें। 

रसबेरी 

नींबू के अलावा आप रसबेरी का भी सेवन कर अपने मासिक धर्म को टालने में कामयाब हो सकते हैं। रसबेरी में भी भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जिसकी वजह से आप मासिक धर्म को नियंत्रित कर सकते हैं। आपको बता दें कि रसबेरी की पत्तियों में फ्रेगेरिन और ऐल्कोलॉइड होता है। ये आपके पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन को कम करता है और यूट्रस को रिलैक्स करने का काम करता है। 

मसालेदार खाना

आपको मासिक धर्म टालने के लिए मसालेदार खाने का त्याग करना होगा। मसालेदार खाना खाने से आपका ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो मिर्च, काली मिर्च और लहसुन का त्याग करना बहुत जरूरी है। 

विनेगर

अगर आपको पीरियड्स को टालना है तो आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप विनेगर का सेवन शुरू कर दें। आप एक ग्लास पानी में तीन-चार चम्‍मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं। ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक अपने पीरियड्स को टाल सकती हैं। 

ध्यान रहे अगर आप इन सभी उपाय को अपनाने की कोशिश करते हैं तो आप इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आपकी सेहत पर इससे कोई एलर्जी न हो। अगर ऐसा होता है तो आपको इस मामले को लेकर डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 

नींबू 

नींबू आपके मासिक धर्म को टालने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस खटृटे फल से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन C मिल सकता है। यही नहीं नींबू पीरियड्स को टालने, ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या उसे रोकने का काम करता है। इसके लिए आपको नींबू को चबाने या खाने की कोशिश करनी होगी। इसके अलावा आप लगातार पानी में नींबू नीचोड़कर भी पी सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें-

जानें, क्या है 'हाइमन टिश्यू' जो महिलाओं में होता है वर्जिनिटी का सबूत, दूर करें इससे जुड़े भ्रम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।